Rahul Gandhi: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का तीसरा दिन, कोहिमा में राहुल गांधी ने नगालैंड के लोगों को दिया अहम संदेश

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम जनता को अल्टरनेटिव ऑप्शन देंगे। भारत जोड़ो यात्रा को बहुत बड़ी सफलता मिली थी। भाजपा के लोगों ने भी भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की थी। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की स्थिति बहुत अच्छी है और वह इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराएगा। 

राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत इस समय नगालैंड में हैं। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 100 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के दौरान 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। ज्यादातर यात्रा बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी। यात्रा का समापन महाराष्ट्र के मुंबई में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *